Akshara Singh Husband Name – अक्षरा सिंह के पति कौन हैं?

Akshara Singh Husband Name – भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। अक्षरा सिंह की जोड़ी एक समय में पवन सिंह के साथ काफी हिट थी। अक्षरा सिंह की लोकप्रियता बहुत ही अधिक है और लोग यह जानना चाहते हैं कि अक्षरा सिंह की शादी हुई है या नहीं? अक्षरा सिंह के पति (Akshara Singh Husband Name) का क्या नाम है?

बता दें कि पवन सिंह के साथ निजी विवाद के बाद अक्षरा सिंह अब पवन सिंह के साथ फिल्मों में नजर नहीं आती हैं। अक्षरा सिंह का खुद का एक यूट्यूब चैनल है जहां पर वह एल्बम अपलोड करती रहती हैं। कई ऐसे हिट गाने भी हैं जिसको खुद अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है और इसमें अभिनय भी अक्षरा सिंह ने ही किया है।

Akshara Singh Husband Name

भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह के पहचान काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के समान ही है। बता दें कि अक्षरा सिंह की अभी शादी नहीं हुई है। अक्षरा सिंह अभी अपना करियर बनाने में व्यस्त हैं। अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह और पिता विपिन सिंह भी खुद लंबे समय से फिल्मी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हालांकि इसके बावजूद भी अक्षरा सिंह को यह पहचान अपनी मेहनत के दम पर मिली है।

सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को लाखों लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा फेसबुक और ट्विटर पर भी अक्षरा सिंह के चाहने वाले हैं। अक्षरा सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी अक्षर सिंह का कोई एल्बम रिलीज होता है तो वह तुरंत ही वायरल हो जाता है।

Akshara Singh Husband Name – बता दें कि अक्षरा सिंह की अभी शादी नहीं हुई है और ना ही उनका कोई पति है। इसके अलावा उनके बॉयफ्रेंड के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। अक्षत सिंह लंबे समय तक पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस वजह से ज्यादातर लोग पवन सिंह अक्षरा सिंह के पति (Akshara Singh Husband Name) मानते हैं। लेकिन पवन सिंह पहले से ही शादीशुदा हैं।

पवन सिंह की पत्नी का नाम ज्योति सिंह है। ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले पवन सिंह ने नीलम सिंह से पहली शादी की थी और बाद में नीलम सिंह ने निजी कारणों से मुंबई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। पवन सिंह और अक्षरा सिंह को लेकर कई विवाद भी सामने आए थे।

एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने खुद स्वीकार किया था कि पवन सिंह उनके साथ रहना चाहते थे। लेकिन अक्षरा सिंह ने खुद को पवन सिंह से अलग कर लिया। अक्षरा सिंह का कहना था कि पवन सिंह पहले से शादीशुदा हैं ऐसे में उनकी शादीशुदा जिंदगी को मैं बर्बाद नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि एक अच्छी लड़की होने के नाते खुद अलग हो जाना बेहतर लगा।

पवन सिंह के साथ विवाद के बाद अक्षरा सिंह कई बार दर्शकों से लाइव आई और बिना नाम लिए हुए आरोप भी लगाया कि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने से रोका जा रहा है। अक्षरा सिंह ने कहा कि कोई कुछ भी कर ले और कितनी भी कोशिश कर ले वह हार नहीं मानने वाली हैं। धीरे-धीरे अक्षरा सिंह का जादू दर्शकों पर चलने लगा और फिर से अक्षरा सिंह ने अपने आप को संभाल लिया।

बता दें कि अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों में काम किया है। आम्रपाली दुबे को अक्षरा सिंह अपनी एक अच्छी दोस्त मानती हैं। आम्रपाली दुबे ने भी अक्षरा सिंह के साथ एक फिल्म में काम किया है। पवन सिंह के साथ जोड़ी बनने से पहले अक्षरा सिंह खेसारी लाल यादव के साथ फिल्में करती थीं। खेसारी लाल के साथ अनबन होने के बाद अक्षरा सिंह धीरे-धीरे पवन सिंह के करीब आ गईं और फिर पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी लंबे समय तक भोजपुरी की हिट जोड़ी बनी रही।

Leave a Comment