बुधवार को झाड़ू खरीदना चाहिए या नहीं, जानिए क्या कहता है शास्त्र

बुधवार को झाड़ू खरीदना चाहिए या नहीं? हर दिन कोई ना कोई काम के लिए निश्चित होता है। बुधवार के दिन झाड़ू खरीदने के लिए मना किया जाता है। बुधवार का दिन भगवान गणेश का होता है और इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है। इसलिए बुधवार को कुछ खास कार्यों को करने से मना किया गया है। आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन झाड़ू खरीदना चाहिए या नहीं?

बुधवार के दिन झाड़ू खरीदना चाहिए या नहीं?

बुधवार के दिन झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। बुधवार को झाड़ू खरीदना सही नहीं माना जाता है। झाड़ू खरीदने का शुभ दिन मंगलवार और शनिवार है। बुधवार के दिन झाड़ू खरीदने से आर्थिक स्थिति खराब होती है। यदि आपको झाड़ू खरीदना हो तो मंगलवार या शनिवार को खरीदें। मंगलवार और शनिवार को झाड़ू खरीदने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

घर में पुरानी झाड़ू का क्या करें?

बहुत समय तक झाड़ू का प्रयोग करने के बाद झाड़ू टूटकर छोटा हो जाता है। उस झाड़ू से घर की साफ-सफाई संभव नहीं होती। ऐसे में पुरानी झाड़ू को घर में रखना चाहिए या नहीं, इस विषय में भी जानकारी होना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार घर में पुरानी झाड़ू से साफ सफाई नहीं करनी चाहिए। यदि झाड़ू अधिक समय से घर में रखा हुआ है और वह टूटा हुआ है तो उसे जितना जल्दी हो सके घर से बाहर निकाल दें। हालांकि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पुरानी झाड़ू को कभी भी विषम दिनों में नहीं फेंकना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Plane crash in Dream: सपने में हवाई जहाज का क्रैश होना शुभ या अशुभ

घर की पुरानी झाड़ू को कब फेंकना चाहिए?

झाड़ू फेंकने के लिए हमेशा शुभ दिन का ही इस्तेमाल करना चाहिए। कभी भी अपने घर से गुरुवार और शुक्रवार के दिन पुरानी झाड़ू को बाहर नहीं फेंकना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक स्थिति खराब होती है और घर के सदस्यों पर विपत्ति आने की संभावना होती है।

झाड़ू का लक्ष्मी का रूप माना जाता है और गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि विष्णु का दिन होता है तथा शुक्रवार का दिन मां भगवती लक्ष्मी और भगवती दुर्गा का होता है। इसलिए इन दोनों ही दिनों में घर की पुरानी झाड़ू को बाहर नहीं फेंकना चाहिए।

गुरुवार को झाड़ू घर से बाहर फेंकने पर भगवान श्री हरि नाराज होते हैं और इससे मां लक्ष्मी की नाराजगी भी व्यक्ति को झेलना पड़ता है। मां लक्ष्मी के नाराज होने से घर में पैसों से संबंधित दिक्कतें शुरू हो जाती है। इसलिए गुरुवार और शुक्रवार को झाड़ू घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए। इन 2 दिनों को छोड़कर आप पुरानी झाड़ू को घर से बाहर फेंक सकते हैं।

झाड़ू घर की वह वस्तु होती है जिसके द्वारा घर की साफ सफाई होती है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में साफ सफाई होती है वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। घर में झाड़ू को भी साफ-सुथरे जगहों पर ही रखना चाहिए। तो आज हमने जाना कि बुधवार को झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। मंगलवार और शनिवार को नई झाड़ू घर में लाने से घर में बरकत होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

Leave a Comment