दीपक में फूल बनना – जानिए क्यों बनता है यह फूल?

Deepak me Phool: दीपक में फूल बनना बहुत ही शुभ माना जाता है। दीपक की लौ में कई प्रकार की आकृतियाँ बनती हैं। यह आकृति अलग-अलग तरह के हो सकते हैं। रोजाना भगवान के सामने दीपक जलाने से दीपक में फूल धीरे-धीरे बनने लगते हैं। इसलिए दीपक में फूल बनना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है।

भगवान की रोज पूजा करने से जब भगवान प्रसन्न होते हैं तो अपने भक्त को किसी न किसी माध्यम से यह संकेत देते हैं। यह संकेत कई बार दीपक के माध्यम से हमें मिलती है जब दीपक में फूल बनता है। इसलिए यदि आपके घर के मंदिर में जलते हुए दीपक में फूल बनना शुभ संकेत है और आपको इससे खुश हो जाना चाहिए।

दीपक में फूल बनना तो शुभ होता ही है इसके अलावा और भी कई तरह की आकृतियां दीपक में दिखती है जिनका अलग-अलग संकेत होता है। कभी दीपक की लौ में त्रिशुल, भगवान गणेश, दो या तीन मुहा फूल की आकृतियां भी बनती है। आइए जानते हैं दीपक की लौ में बनने वाले इन आकृतियों के संकेतों को।

दीपक में फूल बनना

Deepak me Phool – दीपक में फूल बनना

आपके दीपक में यदि फूल बनता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपकी पूजा भगवान द्वारा स्वीकार की जा रही है। आप जिस भगवान की पूजा करते हैं, उनके पास आपकी बात पहुंच रही है। भगवान आपकी पूजा से प्रसन्न हैं और किसी न किसी रूप में आपकी सहायता कर रहे हैं।

दीपक की लौ में त्रिशूल बनना

दीपक की लौ में कई बार त्रिशूल की आकृति भी बनती है। दीपक में त्रिशूल बनना इस बात का संकेत होता है कि आपके ऊपर भगवान शिव या माँ दुर्गा की असीम कृपादृष्टि है। ईश्वर हर परिस्थिति में आपकी रक्षा कर रहे हैं।

दीपक की लौ में चक्र बनना

कई बार हमारे दीपक की लौ में फूल के अलावा चक्र भी बनना है। दीपक की लौ में चक्र बनना इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में बहुत जल्द ढेर सारी खुशियों का आगमन होने वाला है। आपको धनलाभ होने के साथ-साथ प्रत्येक काम में सफलता मिलने वाली है।

दीपक में मोरपंख बनना

दीपक की लौ में मोरपंख बनने का मतलब होता है कि आपके ऊपर श्रीकृष्ण की कृपा है। उनका प्रेम और आशीर्वाद आपके ऊपर है। दीपक में बांसुरी की आकृति बनना भी यही संकेत देता है। इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपको अपने शत्रुओं से छुटकारा मिलने वाला है। इसके अलावा आपका वैवाहिक जीवन बहुत ही उत्तम रहेगा और परिवार में मधुरता आएगी।

Leave a Comment