सपने में साँप देखना- क्या है साँप दिखने का लाभ और हानि? जानें

सपने में साँप देखना- अक्सर ऐसा होता है कि हम सभी सपने देखते हैं। मनुष्य कई तरह से सपने देखता है। कई बार सपनों का फल शुभ होता है तो कई बार अशुभ। हमारे वेदों और पुराणों में सपने में साँप देखने का अलग-अलग फल बताया गया है। आइए जानते हैं कि सपने में साँप देखना शुभ होता है या अशुभ।

सपने में साँप देखना जानें मतलब

आइए जानते हैं कि सपने में साँप देखने का क्या मतलब होता है? शास्त्रों और विज्ञान में इसके अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। सांप का दिखना कई बार कष्टकारी होता है तो कई बार लाभकारी भी होता है।

सपने में सांप काटना

सपने में यदि सांप आपको काट ले तो यह किसी आने वाली मुसीबत की आहट है। इस तरह से सपने का अर्थ है कि आप जल्द ही किसी भयंकर बिमारी या मुसीबत में फंसने वाले हैं। वहीं अगर आपको सपने में साँप ने काट लिया है और डॉक्टर आपका इलाज कर रहा है तो फिर यह शुभ संकेत है। इस तरह से सपने देखने पर आप पर से मुसीबत कम हो सकता है।

सपने में बड़ा सांप देखना

यदि सपने में किसी को बहुत बड़ा सांप दिखे तो यह चिंता का विषय है। इस तरह का सपना आने का मतलब है कि सपने देखने वाले व्यक्ति का जीवन संकट में है। जल्द ही उस व्यक्ति की मृत्यु होने वाली है। यदि सपने में कोई व्यक्ति बहुत बड़े सांप से घिरा है और सांप से लड़ते हुए व्यक्ति ने सांप को मार दिया है तो यह शुभ संकेत है। इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति पर से परेशानी अब टल गया है और उसे आने वाले जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सपने में काला सांप दिखाई देना

सपने में साँप देखने का मतलब कई बार रंगाों से भी होता है। यदि किसी व्यक्ति को सपने में काला साँप दिखाई तो इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति की यौन इच्छा अपने चरम पर है। प्रवल यौन इच्छा की वजह से व्यक्ति का अन्य किसी काम में मन नहीं लगता है। ऐसे में यदि कोई महिला और पुरुष विवाहित है तो उन्हें संभल कर रहना चाहिए। इसका संकेत यह भी होता है कि आने वाले वैवाहिक जीवन में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है या फिर उक्त पुरूष या महिला का वैवाहिक जीवन सही नहीं चल रहा है।

सपने में सांप से खेलना

वहीं अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी सांप से खेलता हुआ खुद को देखे तो इसका मतलब होता है कि व्यक्ति काफी आशिक मिजाज का है। ऐसे पुरुष और महिला के अंदर यौन इच्छा प्रवल होती है और हर वक्त सहवास और संभोग में खोया रहता है। सोते वक्त ब्रश करके और ईश्वर को नाम लेकर सोने से बुरे सपने नहीं आते हैं।

Leave a Comment