डायबिटीज का ज्यादा खतरा किस उम्र में होता है, बचाव के लिए करें यह उपाय

How to Avoid Diabetes: भारत में डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। देश में डायबिटीज के मरीज काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। बीमारी शुगर के खराब मेटाबॉलिज्म से शुरू होता है और धीरे-धीरे यह ब्लड वेसल्स, दिल, लिवर, किडनी, आंख और ब्रेन तक को अपना शिकार बना लेती है। आजकल बहुत ही कम उम्र में भी लोग डायबिटीज के गिरफ्त में आ रहे हैं।

भारत में डायबिटीज का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। क्या आपको पता है कि डायबिटीज मुख्य तौर पर किस उम्र में होता है? आइए जानते हैं डायबिटीज से जुड़े हुए कुछ सवाल जवाब।

डायबिटीज का खतरा किस उम्र में सबसे ज्यादा होता है?

आजकल वैसे तो डायबिटीज किसी भी उम्र में देखने को मिल रहा है लेकिन टाइप टू डायबिटीज ज्यादातर 45 साल के अधिक उम्र के लोगों को होती है।

डायबिटीज से कैसे बच सकते हैं?

डायबिटीज से बचा जा सकता है। टाइप टू डायबिटीज के लक्षणों को यदि समय रहते रोक लिया जाए तो डायबिटीज से बचा जा सकता है। ऐसा आप अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव करके कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने वजन को कम कर सकते हैं और हमेशा एक्टिव रहते हुए लगातार काम करना पड़ सकता है।

क्या डायबिटीज खतरनाक है?

शुरू में डायबिटीज का पता ज्यादातर लोगों को नहीं चल पाता है। जब धीरे-धीरे डायबिटीज शरीर के अन्य हिस्सों को अपना शिकार बनाने लगता है तब डायबिटीज बहुत ही खतरनाक स्थिति पर पहुंच जाता है।

डायबिटीज दिल, आंख और किडनी तथा रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचाने का काम करता है। जो लोग डायबिटीज से ग्रसित होते हैं उन्हें दिल का दौरा, स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डायबिटीज आपकी आंखों की रोशनी को भी खत्म कर सकता है।

शुगर लेवल को कैसे कम कर सकते हैं?

डायबिटीज से बचने के लिए आपको सबसे पहले अपने शरीर में शुगर लेवल को कम करना पड़ेगा। इसके लिए आपको व्यायाम करने के साथ-साथ शरीर को हमेशा एक्टिव रखना पड़ेगा। शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ानी पड़ेगी। नियमित रूप से व्यायाम और नियंत्रित रूप से भोजन खाने से डायबिटीज पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

आपके लिए खास

अस्वीकरण- यहां पर दी गई जानकारी को आप केवल एक जानकारी समझें। किसी भी प्रकार के विशेष जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Comment