फल खाने के फायदे, गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं यह फल

फल खाने के फायदे – गर्मियों के मौसम में कई प्रकार के फल बाजार में मौजूद होते हैं। कुछ ऐसे भी पल होते हैं जो गर्मी में आपके शरीर को काफी फायदा पहुंचाते हैं। वैसे तो फल खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं लेकिन गर्मियों में कुछ खास ऐसे फल हैं, जो किसी वरदान से कम नहीं है।

गर्मियों में मिलने वाले इन फलों को खाने से हमारे शरीर को कई प्रकार के लाभ होते हैं। गर्मी के मौसम में लीची, आम, जामुन, तारकून जैसे फल मिलते हैं। इन फलों को सीजनल फल कहा जाता है। यह सभी फल एक खास मौसम में ही मिलते हैं। इन फलों का सेवन करने से हमारे शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं और कई बीमारियों का भी निवारण हो जाता है।

गर्मियों में मिलने वाले बेस्ट फल

  • जामुन
  • नारियल पानी
  • आम
  • खरबूजा
  • नींबू
  • ताड़
  • बेरीज

इन फलों को खाने से पहले कुछ खास बातों का भी ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। फल खाने के फायदे तो बहुत होते हैं लेकिन इन्हें अगर सही तरीके से ना खाया जाए तो यह नुकसान भी पहुंचाता है।

  • फल जब भी खाएं तो अकेले खाए। फलों का सेवन करने के बाद खाना नहीं खाना चाहिए। या फिर खाना खाने के साथ फल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • खाना खाने के 1 घंटे पहले और 2 घंटे बाद ही फल खाना चाहिए।
  • खाना खाने के बाद और साथ में कभी भी फल को नहीं खाएं।
  • फल के साथ दूध या दही नहीं खाना चाहिए।
  • फलों के रस का सेवन तभी करना चाहिए जब आपका पाचन क्रिया खराब हो। हालांकि फल का सेवन करना हमेशा फायदेमंद होता है।
  • कभी भी दिन में या रात में देर से फल नहीं खाना चाहिए।

फल खाने के वक्त रखे सावधानियां

शुद्ध मीठे और पके फलों को दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। हालांकि आम के साथ दूध मिलाकर खाया जा सकता है। किसमिस, खजूर और अंजीर को दूध के साथ लिया जा सकता है। दूध के साथ किसी भी प्रकार के बेरीज को मिलाने से बचना चाहिए। दूध के साथ जामुन मिलाने से दूध फटने का डर रहता है। यह हमारे हाजमा को खराब कर सकता है।

केले के साथ कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। केला स्वाद में मीठा होता है लेकिन दूध के साथ मिलाने पर पाचन के बाद इनका प्रभाव खट्टा हो जाता है। इसलिए केला और दूध दोनों को एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए।

आपके लिए खास

Leave a Comment