Bedroom Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए करें यह उपाय

Bedroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में कुछ बदलाव करके आप अपने वैवाहिक जीवन में खुशियां और शांति ला सकते हैं। अगर पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े हो रहे हों, तो बेडरूम का वास्तु सुधारना चाहिए। वास्तु दोष से रिश्तों में तनाव आ सकता है।

Bedroom Vastu Tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में सही दिशा और सजावट का विशेष महत्व होता है, जो दांपत्य जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि बेडरूम में खुशनुमा माहौल रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?

  1. पलंग की दिशा
    • बेडरूम में पलंग को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में पलंग रखने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
    • हमेशा लकड़ी का पलंग उपयोग करें। लोहे या स्टील के पलंग से नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है।
  2. दीवारों का रंग
    • बेडरूम की दीवारों का रंग हल्का होना चाहिए। हल्का गुलाबी, हरा या ब्राउन रंग सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
    • अपने बेडरूम में कभी भी डार्क रंग करवाने से बचें।
  3. शीशे का स्थान
    • पलंग के सामने वाली दीवार पर शीशा न लगाएं। इससे तनाव और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
  4. कम सामान रखें
    • बेडरूम में कम से कम सामान रखें। इससे शांत वातावरण बना रहता है और नींद भी अच्छी आती है।
  5. हल्की रोशनी होता है अच्छा
    • बेडरूम में हल्की रोशनी होनी चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है और जीवन सुखमय बीतता है।
  6. लड़ाई-झगड़े वाली तस्वीरें
    • लड़ाई-झगड़े की फोटो बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। इससे आपके दांपत्य जीवन में भी लड़ाई शुरू हो सकती है। इसके बजाय प्रकृति से जुड़ी ऐसी तस्वीरें लगाएं, जो शुभ मानी जाती हैं।
  7. साफ-सफाई का ध्यान रखें
    • बेडरूम को हमेशा साफ रखें। साफ-सफाई रखने से हमेशा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। हर काम में मन लगता है। गंदगी से दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है।

इन वास्तु टिप्स को अपनाकर आप अपने बेडरूम का माहौल सुधार सकते हैं और अपने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति ला सकते हैं।

Leave a Comment