नमक का दान कब करना चाहिए? नमक का दान बना सकता है आपको करोड़पति!

नमक का दान कब करना चाहिए? नमक का प्रयोग हमलोग अपने घरों में रोज करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह नमक आपको करोड़पति बना सकती है। मान्यता है कि नमक का दान करने से घर में लक्ष्मी आती है। लेकिन सवाल यह है कि नमक का दान कब करना चाहिए? नमक का दान करने के लिए सबसे शुभ दिन कौन सा है?

नमक का दान कब करना चाहिए?

प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में पैसा कमाना चाहता है। इसके लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें मेहनत के अनुरूप फल की प्राप्ति नहीं हो पाती है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के ज्योतिषीय उपाय भी बताए गए हैं।

जीवन में धन कमाने के लिए नमक का दान का महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन नमक का दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है।

नमक का रंग सफेद होता है इसलिए शुक्रवार को नमक का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा शुक्रवार को माँ लक्ष्मी और माँ दुर्गा की पूजा का विधान भी है। ऐसे में शुक्रवार को नमक का दान करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

नमक का दान करने से पितरों को तृप्ति मिलती है। इससे हमारे पितृदेव हमारे जीवन में जो भी कष्ट होते हैं, उसे खत्म करते हैं। नमक का दान करने से हमारे पितृ जल्दी ही प्रसन्न होते हैं। शुक्रवार के दिन नमक का दान करना पुण्य का काम माना जाता है।

घर में माँ लक्ष्मी की वास के लिए करें यह काम

घर में यदि आप चाहते हैं कि माँ लक्ष्मी का वास हो तो सप्ताह में गुरुवार को छोड़कर घर में पोछा लगाते समय थोड़ा समुद्री नमक मिलना चाहिए। ऐसा करने से घर में जो भी नकारात्मक शक्तियाँ होती है, वह नष्ट हो जाती हैं या घर को छोड़कर चली जाती है।

ऐसा करने से घर में सकारात्मक शक्तियों का वास होता है और आपका घर पवित्र हो जाता है। स्वच्छ घर और वातावरण में लक्ष्मी का प्रवेश होता है। घर पवित्र होने से घर में धीरे-धीरे धन का आगमन होने लगता है। लोगों की मानसिक दशा धीरे-धीरे ठीक होने लगती है और घर में हमेशा ही बरकत बनी रहती है।

रात में नमक देने से बचें

यदि कोई व्यक्ति आपके रात में नमक की मांग करता है तो उसे न दें। कहा जाता है कि रात में नमक देने से कर्ज में वृद्धि होती है। नमक कभी किसी के हाथ में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से वाद-विवाद में वृद्धि होती है। यदि किसी को नमक देना हो तो हमेशा किसी पात्र में या बरतन में ही देना चाहिए।

Leave a Comment