Bihar Politics: जीतन राम मांझी का कहां होगा नया ठिकाना? इस दिन करेंगे ऐलान

Jeetanram Manjhi Politics: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के बेटे ने मंगलवार को नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद बिहार में कई तरह की चर्चाएं होने लगी है। ऐसे में मांझी की पार्टी का नाता नीतीश के नेतृत्व वाले महागठबंधन से टूट चुका है।

माना जा रहा है कि मांझी अब फिर से एनडीए में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में जीतन राम मांझी के तरफ से अभी किसी भी प्रकार का कोई ऐलान नहीं किया गया है। मांझी इस विषय में 18 जून को पटना में एलान कर सकते हैं। जीतन राम मांझी ने 18 जून को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

बुधवार को जीतन राम मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी कोई दुकान नहीं है जिसे पैसे से खरीदा जा सके। उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी लगातार हमारे ऊपर विलय का दबाव बना रही थी। पानी नाक के ऊपर जा चुका था।

जीतन राम मांझी ने कहा कि हमारी पार्टी संघर्ष करेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जो काम उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए किया उसी काम को नीतीश कुमार तोड़ मरोड़ कर सामने रख रहे हैं।

बता दें कि मंगलवार को नीतीश कुमार के कैबिनेट से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने इस्तीफा दे दिया था। नीतीश कैबिनेट में हुए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री थे। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया था कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी का विलय जदयू में करने का दबाव बना रहे थे।

18 मई को कर सकते हैं बड़ा ऐलान

महागठबंधन सरकार से अलग होने के बाद जीतन राम मांझी अब अपनी और पार्टी के भविष्य को लेकर फैसला लेने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 18 जून को जीतन राम मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के भविष्य पर चर्चा की जाएगी और यह भी विचार विमर्श किया जाएगा कि पार्टी को आगे कैसे बढ़ाया जाए।

बैठक के बाद अधिकारी का ऐलान किया जा सकता है। हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्यामसुंदर शरण ने कहा है कि जीतन राम मांझी के पास जनाधार है और हम पार्टी के पास राजनीतिक विकल्प की कमी नहीं है। इस संबंध में खुद जीतन राम मांझी ने भी कहा है कि 18 जून को वह बहुत बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

शायद आप इसे पसंद करें?

Leave a Comment