तेजस्वी यादव ने खुले मंच से किसे दी चेतावनी, बोले- किसी के बाप में दम नहीं जो…

एक बार फिर से बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने खुले मंच से चेतावनी दी है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी ने देश को आजाद कराने में अपना खून बहाया है। यदि कोई चाहेगा कि किसी को भगा दें या उनका अधिकार छीन लें, तो यह हम होने नहीं देंगे।

तुझसे यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के रहते हुए किसी के बाप में दम नहीं है कि ऐसा कर दे। हम लोग आपके साथ खड़े हैं। किस प्रकार की चाल चली जा रही है और साजिशें से हो रही है, यह सब जनता देख रही है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जिस प्रकार लालू प्रसाद यादव ने बिहार में आडवाणी जी का रथ रोका था, उसी तरह से इस बार हम लोग मोदी जी का रथ रोक देंगे। उन्होंने विपक्ष को एकजुट होने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए।

उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि यदि 2024 में फिर से यह लोग आ गए तो देश नहीं बचेगा। तेजस्वी यादव ने यह सभी बातें गुरुवार को ज्ञान भवन में आयोजित बिहार राज्य हैंडलूम विभर्स सोसायटी की ओर से बुनकर एवं अंसारी सम्मेलन में कही। इस दौरान उन्होंने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अभी लोकतंत्र खतरे में है। संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। काम के नाम पर कुछ नहीं किया गया। कई तरह के वादे किए गए। कहा गया कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। 15-15 लाख रुपए खाते में आएंगे। स्मार्ट सिटी बनाएंगे। और ना जाने क्या-क्या कहा गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुसलमान और मंदिर-मस्जिद की बातें करने लगती है। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह देश हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी का है। सभी ने इस देश को आजाद कराने में अपना खून बहाया है। भाजपा के लोग यदि चाहेंगे कि किसी का अधिकार छीने तो यह महागठबंधन के रहते, नीतीश कुमार और लालू यादव के रहते हो नहीं सकता।

आपके लिए खास

Leave a Comment