Anda Shakahari hai ya Mansahari: अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी? ये रहा सही जवाब

Anda Shakahari hai ya Mansahari: कई लोगों के मन में इस प्रकार के सवाल कहते हैं कि अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी? आजकल हम लोग नाश्ते में अंडे का प्रयोग जरूर करते हैं। लेकिन अंडे के मांसाहारी या शाकाहारी होने को लेकर कई प्रकार के विवाद हैं। कुछ लोग अंडे को शाकाहारी मानते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे मांसाहारी मानते हैं। आइए जानते हैं कि अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी?

Anda Shakahari hai ya Mansahari

दुनिया में कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब हमें बचपन में नहीं मिलता है। इन सवालों को हम लोग बचपन से ही सुनते आते हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? इसी प्रकार अंडा शाकाहारी होता है या मांसाहारी? आज इस विषय में हम लोग विस्तार से जानेंगे।

अंडा खाने के कई फायदे होते हैं लेकिन कई लोग अंडे को मांसाहारी समझ कर इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। उनका कहना होता है कि चुके अंडे मुर्गी से उत्पन्न होते हैं इसलिए वह मांसाहारी होते हैं। लेकिन यदि ऐसी बात है तो दूध भी जानवर से ही निकाला जाता है तो फिर वह शाकाहारी कैसे है?

यदि आपको भी लगता है कि अंडा मांसाहारी है तो आपको बता दें कि बाजार में आजकल जो भी अंडे मिलते हैं उसमें से ज्यादातर अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं। इस अंडे से कभी भी चूजे बाहर नहीं निकलते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस प्रकार के अंडे शाकाहारी होते हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार, अंडे में 3 लेयर पाए जाते हैं। सबसे ऊपरी परत छिलका होता है। दूसरी परत सफेदी वाला हिस्सा होता है और तीसरी पर अंडे की जर्दी होती है। रिसर्च में पाया गया कि सफेदी वाला हिस्सा सिर्फ प्रोटीन होता है और इसमें कोई भी एनिमल सब्सटांस नहीं पाया जाता है। इस प्रकार अंडे का वाइट वाला हिस्सा पूरी तरह से शाकाहारी होता है।

अनफर्टिलाइज्ड अंडा क्या होता है?

Anda Shakahari hai ya Mansahari इस बात का जवाब यहां आपको दिया जा रहा है। अंडे की जर्दी यानी योक में प्रोटीन के अलावा कोलेस्ट्रॉल और फैट पाया जाता है। जर्दी में फैट की मात्रा सबसे अधिक होती है। बाजार में जो भी अंडे मिलते हैं वह पूरी तरह से अनफर्टिलाइज्ड होते हैं। यह अंडे बिना मुर्गे के संपर्क में आए ही मुर्गी द्वारा दिया जाता है।

मुर्गी जब 6 महीने की हो जाती है तो वह अंडे देने लगती है। अनफर्टिलाइज्ड अंडे से कभी भी चूजे बाहर नहीं निकलते हैं। इसमें चूजे वाला हिस्सा नहीं होता है। इसलिए इस प्रकार के अंडे शाकाहारी होते हैं। लेकिन इसके विपरीत घर में जो मुर्गी पाला जाता है उसके द्वारा जो अंडे दिए जाते हैं वह मांसाहारी होते हैं।

घर में पाले गए मुर्गी के अंडे नेचुरल तरीके से बनते हैं और इससे मुर्गी के बच्चे भी बाहर निकलते हैं। इसे देसी अंडा कहा जाता है। देसी अंडा मांसाहारी होता है। इसे भी पढ़ें- Plane crash in Dream: सपने में हवाई जहाज का क्रैश होना शुभ या अशुभ

शाकाहारी और मांसाहारी अंडे की पहचान

अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी इस बात का पहचान आप बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आप बाजार से अंडे खरीद कर लाने के बाद एक खांचे में अंडे को भरकर उसके नीचे बल्ब जला दीजिए। जिन अंडों से रोशनी आर-पार हो जाएगी वह अंडा शाकाहारी होगा। दूसरी तरफ जिस अंडे से रोशनी आर-पार नहीं होगी वह अंडा मांसाहारी होगा।

आपके लिए खास

Leave a Comment